बस्ती : जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बगही गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पांच बच्चों की मां अपने ही गांव के पांच बच्चों के पिता के साथ फरार हो गई। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, पीड़ित पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
महिला घर में रखे जेवरात भी अपने साथ ले गई
जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर गांव के ही एक व्यक्ति के साथ चली गई। आरोप है कि महिला घर में रखे जेवरात भी अपने साथ ले गई। पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी के जाने के पीछे गांव के ही व्यक्ति का हाथ है, जिसने उसे अपने साथ भगाया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पीड़ित पति ने पत्नी के प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बाद परिवार के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं और बच्चों की देखभाल को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। फिलहाल पीड़ित पति की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।



