समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भले ही पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के समर्थन में प्रचार करने ना गए हो लेकिन विधानसभा चुनाव में उनकी हार के बाद उन्होंने आज कोलकाता पहुंचकर ममता बनर्जी से मुलाकात किया।

ममता बनर्जी से मिले अखिलेश, किया सम्मानित

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल दौरे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके कालीघाट आवास पर मिले। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा कि आप हारी नहीं हैं। बैठक में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे।

भाजपा पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप

अखिलेश यादव ने भाजपा पर पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र को तहस नहस करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला विरोधी और सामंती सोच वाली पार्टी है जो महिलाओं को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती हैं। अखिलेश ने कहा कि ममता बनर्जी आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं इसलिए भाजपा उन्हें निशाना बनाती है।

चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों पर भी सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि बंगाल चुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ और चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मतदाताओं पर दबाव बनाया और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तथा उपचुनाव में भी इसी तरीके का प्रयोग किया गया था। सपा प्रमुख ने दावा किया कि उपचुनाव में पुलिस के जरिए समाजवादी पार्टी समर्थकों को मतदान से रोका गया।

बंगाल हिंसा पर भाजपा को घेरा

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अराजकता फैलाने की राजनीति करती है। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव के दौरान तैनात केंद्रीय सुरक्षा बल अब कहां हैं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर काम कर रहे हैं और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।

Virendra Singh से सुनिए,पंचायतों में रहेंगे प्रधान या बनेगे प्रशासक,नोट ज्यादा वोट कम

शेयर करना
Exit mobile version