मुंबई: भारतीय सिनेमा जगत में कॉपीराइट और गानों के मालिकाना हक को लेकर अब तक की सबसे बड़ी कानूनी जंग शुरू हो गई है.पूजा एंटरटेनमेंट (इंडिया) लिमिटेड ने बॉम्बे हाई कोर्ट में टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रमेश तौरानी, कुमार एस तौरानी और फिल्ममेकर डेविड धवन के खिलाफ 400 करोड़ रुपये का केस फाइल किया है।]। वाशु भगनानी की कंपनी ‘पूजा एंटरटेनमेंट (इंडिया) लिमिटेड’ ने बॉम्बे हाई कोर्ट में टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रमेश तौरानी, कुमार एस तौरानी और दिग्गज फिल्ममेकर डेविड धवन के खिलाफ 400 करोड़ रुपये का भारी-भरकम मुकदमा दर्ज कराया है। यह पूरा विवाद वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के सुपरहिट गानों “चुन्नरी चुन्नरी” और “इश्क सोना है” के कथित तौर पर बिना अनुमति और अवैध इस्तेमाल को लेकर खड़ा हुआ है।
गानों को हटाने और टाइटल बदलने की मांग
लॉ फर्म ‘वी के दुबे एसोसिएट्स’ के माध्यम से दायर इस याचिका में फिल्म और उसके प्रमोशनल मटीरियल की रिलीज, डिस्ट्रीब्यूशन, प्रदर्शन और कमर्शियल इस्तेमाल पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है। एडवोकेट दुबे ने एएनआई (ANI) से बातचीत में बताया कि टिप्स के पास पहले सिर्फ ऑडियो राइट्स थे,”उस समय, टिप्स के साथ जो एग्रीमेंट हुए थे, उनमें सिर्फ ऑडियो राइट्स की इजाज़त थी। साल 2018 में विजुअल राइट्स को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन वह कभी पक्की नहीं हुई। पूजा एंटरटेनमेंट ने अब टिप्स को दिए गए पुराने ऑडियो अधिकार भी नोटिस भेजकर रद्द कर दिए हैं उन्होंने बताया कि पूजा एंटरटेनमेंट ने एक नोटिस भेजा था, जिसमें टिप्स को दिए गए राइट्स कैंसल कर दिए गए थे, यहां तक कि उन्हें पहले दी गई ऑडियो परमिशन भी खत्म कर दी गई थीं। प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म से इन गानों को हटाने के साथ-साथ फिल्म का टाइटल ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी बदलने के निर्देश मांगे हैं.एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, पूजा एंटरटेनमेंट ने फिल्म और उसके प्रमोशनल मटीरियल से ‘चुन्नरी चुन्नरी’ और ‘इश्क सोना है’ गाने हटाने के लिए भी निर्देश मांगे हैं, साथ ही ‘है जवानी तो इश्क होना है’ टाइटल बदलने की भी मांग की है।
100 करोड़ रुपये के अतिरिक्त हर्जाने का दावा
पूजा एंटरटेनमेंट ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि प्रतिवादियों ने बिना किसी वैध लाइसेंस या असाइनमेंट के उनकी कीमती बौद्धिक संपदा (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स) का गैर-कानूनी फायदा उठाया है. पूजा एंटरटेनमेंट (इंडिया) लिमिटेड ने आगे आरोप लगाया है कि डिफेंडेंट्स ने ओरिजिनल ऑडियो-विजुअल कामों का कमर्शियल इस्तेमाल करने का कोई अधिकार,असाइनमेंट या लाइसेंस न होने के बावजूद कीमती इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स का गैर-कानूनी तरीके से फायदा उठाया है. कंपनी ने यह भी मांग रखी है कि यदि टिप्स इंडस्ट्रीज और डेविड धवन इन शर्तों को पूरा नहीं करते हैं और विवादित सामग्री का इस्तेमाल जारी रखते हैं, तो उन्हें हर्जाने के तौर पर 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। प्रोडक्शन हाउस ने आगे यह भी मांग की है कि अगर टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड और डेविड धवन इन मांगों को पूरा नहीं करते हैं और विवादित कामों का फायदा उठाना जारी रखते हैं, तो उन्हें हर्जाने के तौर पर 100 करोड़ रुपये और देने होंगे। इस हाई-प्रोफाइल केस के बाद अब पूरी फिल्म इंडस्ट्री की नजरें बॉम्बे हाई कोर्ट के आने वाले फैसले पर टिक गई हैं।



