इस्लामाबाद: पाकिस्तान से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने वहां के सियासी गलियारों से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक हड़कंप मचा दिया है। पाकिस्तान में दो विदेशी महिलाओं के अपहरण और उनके साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक बड़ा और खौफनाक खुलासा हुआ है।

जांचकर्ताओं के अनुसार, इस घिनौने कृत्य के पीछे कोई फिरौती या सामान्य रंजिश नहीं, बल्कि लाखों डॉलर के क्रिप्टोकरेंसी विवाद का कनेक्शन सामने आ रहा है।

डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री का पोता है मुख्य आरोपी

पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि इस हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील मामले में मुख्य आरोपी कोई मामूली अपराधी नहीं है। वारदात के पीछे पाकिस्तान के मौजूदा उप-प्रधानमंत्री (Deputy PM) और विदेश मंत्री इशाक डार के पोते, रजा डार का नाम सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रजा डार ही इस पूरे खौफनाक खेल का मास्टरमाइंड है।

बंदूक की नोक पर मांगे क्रिप्टोकरेंसी के पासवर्ड

पीड़ित महिलाएं नीदरलैंड और वेनेजुएला की रहने वाली हैं। कोर्ट के सामने दिए अपने बयानों में दोनों पीड़ित महिलाओं ने आपबीती सुनाते हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप लगाए हैं। पीड़ितों ने बताया कि:

  • उन्हें जबरन बंधक बनाकर रखा गया और उनके साथ बर्बरता से यौन उत्पीड़न व गैंगरेप किया गया।
  • दरिंदगी के दौरान आरोपियों ने उन पर बंदूक तान दी थी।
  • बंदूक की नोक पर न सिर्फ पैसे मांगे गए, बल्कि उनके लाखों डॉलर के डिजिटल एसेट यानी क्रिप्टोकरेंसी के सीक्रेट पासवर्ड और डिजिटल वॉलेट एक्सेस भी जबरन छीने गए।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घिरे इशाक डार और पाक सरकार

विदेशी नागरिकों से जुड़े इस मामले और देश के उप-प्रधानमंत्री के परिवार का नाम सामने आने के बाद पाकिस्तान पुलिस और सरकार पर भारी दबाव है। नीदरलैंड और वेनेजुएला जैसे देशों की नागरिक होने के कारण यह मामला अब एक बड़ा राजनयिक (Diplomatic) मुद्दा भी बन सकता है। फिलहाल जांच एजेंसियां रजा डार और उसके सहयोगियों के खिलाफ सबूत जुटाने और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई हैं।

BJP का मिशन 2027 Nitin Nabin के साथ मंथन में जुटे यूपी के दिग्गज नेता

शेयर करना
Exit mobile version