बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी आने वाली फिल्म Pati Patni Aur Woh Do का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर ने सोशल मीडिया पर आते ही हलचल मचा दी है। फिल्म में उनके साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी, जिससे यह एक मल्टी-स्टारर कॉमेडी एंटरटेनर बन गई है।

फिल्म की रिलीज डेट 15 मई 2026 तय की गई है और यह सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जारी किए गए पोस्टर में आयुष्मान खुराना पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं और वह एक सुनहरे जाल में उलझे हुए दिखाई देते हैं। उनके पास एक बड़ा तेंदुआ भी बैठा है, जो पूरे सीन को और ज्यादा कॉमिक और रहस्यमयी बना देता है। उनका घबराया हुआ एक्सप्रेशन फिल्म के कॉमेडी और कैओस को दर्शाता है।

आयुष्मान खुराना ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “शिकारी खुद शिकार हो गया! अब जाल में फंस गए हैं हमारे प्रजापति पांडे। तैयार हो जाइए #PatiPatniAurWohDo के लिए।”

फिल्म में आयुष्मान का किरदार ‘प्रजापति पांडे’ बताया जा रहा है, जो इस पूरी कहानी के केंद्र में रहेगा और कॉमेडी से भरपूर घटनाओं में फंसा नजर आएगा।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि यह फिल्म एक बड़े कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है और इसमें जबरदस्त स्टार कास्ट देखने को मिलेगी।

फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ कर रहे हैं, जबकि इसे भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं जूनो चोपड़ा क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में जुड़ी हैं। फिल्म को ज़ी स्टूडियोज़ वर्ल्डवाइड रिलीज करेगा।

TMC ने महिला आरक्षण का विरोध किया,पश्चिम बंगाल की चुनावी जनसभा में बोले CM Yogi

शेयर करना
Exit mobile version