मुरादाबाद। जिले के गलशहीद क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक पति ने अपनी ही पत्नी को फोन करके बहाने से अपने दोस्त के घर बुलाया और फिर दो अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पति ने ही सर्जिकल चाकू से महिला के हाथ पर हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति, डॉक्टर और उसके भाई समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रात आठ बजे फोन कर बुलाया, फिर बनाया बंधक

गलशहीद थाने में पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया कि उसकी शादी इलाके के ही एक युवक से हुई है। उसके पति का दोस्त डॉ. गुफरान मझोला के जयंतीपुर धीमरी रोड स्थित अखबार फैक्ट्री के पास दंत क्लीनिक चलाता है। एक जून की रात करीब आठ बजे पति ने फोन कर उसे डॉक्टर के क्लीनिक के पास बुला लिया। वहाँ से तीनों आरोपी उसे एक मकान में ले गए, जहाँ डॉ. गुफरान और उसके भाई फइम ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोप है कि रात करीब 12 बजे तक महिला को बंधक बनाकर रखा गया।

किसी तरह भागी, स्वजन के साथ पहुँची थाने

पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो उसके पति ने ही सर्जिकल चाकू से उसके हाथ पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह अपने घर पहुँची और फिर स्वजन के साथ थाने पहुँचकर पूरी आपबीती सुनाई। सीओ गौरव तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को तीनों आरोपियों- पति, डॉ. गुफरान और उसके भाई फइम- को गिरफ्तार कर लिया गया। शाम को तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

"ग़लत तरीके से एनकाउंटर किया" Kamlesh Bind एनकाउंटर पर Sanjay Nishad ने उठाए सवाल

शेयर करना
Exit mobile version