अपने ही मंगेतर केतन अग्रवाल की बेरहमी से हत्या करने वाली आरोपी सिया गोयल को लेकर पुलिस जांच में एक ऐसा खौफनाक और हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। जांच में सामने आया है कि सिया गोयल ने केतन से शादी की शॉपिंग के बहाने 1 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम ऐंठी थी। केतन ने यह सोचकर पैसे दिए थे कि सिया अपनी शादी की तैयारियां कर रही है, लेकिन सिया ने वह पूरी रकम गुपचुप तरीके से अपने सीक्रेट बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी। सिया चाहती थी कि चेतन इस पैसे से अपना बिजनेस सैटल कर ले और केतन के साथ होने वाली उसकी शादी कम से कम 3 साल के लिए टल जाए।

बॉयफ्रेंड संग मिलकर बुना था साजिश का जाल:

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिया गोयल की प्लानिंग बेहद शातिराना थी। वह चाहती थी कि एक बार केतन से शादी टल जाए, तो वह चेतन के अमीर बनते ही अपने परिवार के सामने उसके साथ नए रिश्ते का ऑफर रखेगी। केतन से शानदार सगाई होने के बाद भी सिया उसकी आंखों में धूल झोंक रही थी और चेतन के साथ लगातार रिश्ते में थी। सगाई होने के कुछ ही हफ्ते पहले सिया अपने मंगेतर को धोखा देकर बॉयफ्रेंड चेतन के साथ उदयपुर घूमने भी गई थी, जिसकी भनक केतन को नहीं लगने दी गई।

एयरपोर्ट जाते वक्त बूट में छिपा दिया था पासपोर्ट:

इस बीच, केतन अपनी मंगेतर सिया को प्री-वेडिंग शूट के लिए दुनिया के मशहूर पर्यटन स्थल ‘बाली’ ले जाना चाहता था। सिया अंदर से इस ट्रिप के खिलाफ थी क्योंकि वह केतन के करीब नहीं जाना चाहती थी, लेकिन वह सामने से मना भी नहीं कर सकी। इसके लिए उसने फिल्मी अंदाज में साजिश रची; एयरपोर्ट जाते वक्त उसने गाड़ी में ही केतन का पासपोर्ट गायब कर दिया और उसे अपने बूट (जूते) के अंदर छिपा लिया। पासपोर्ट गुम होने के कारण दोनों को एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा और सिया की यह चाल कामयाब रही। हालांकि, पैसे ऐंठने और झूठ के इस जाल का अंत केतन की बेरहमी से की गई हत्या के रूप में हुआ, जिसका पर्दाफाश अब पुलिस ने कर दिया है।

होटल में हाउस अरेस्ट होने के बाद Ajay Rai को विश्वविद्यालय लाया गया, कमरे के बाहर पुलिस तैनात

शेयर करना
Exit mobile version