New Delhi: नीट (NEET) परीक्षा को लेकर देश की सियासत एक बार फिर पूरी तरह गरमा गई है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर एक बेहद आक्रामक पोस्ट शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने साल 2024 और साल 2026 की नीट परीक्षाओं की तुलना करते हुए सरकार की नीतियों और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “साल 2024 में नीट का पेपर लीक हुआ था। तब परीक्षा रद्द नहीं की गई और न ही संबंधित मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दिया। सरकार ने सिर्फ खानापूर्ति के लिए सीबीआई (CBI) जांच बिठा दी और एक कमेटी बना दी गई। अब साल 2026 में भी नीट का पेपर दोबारा लीक हो गया है। इस बार परीक्षा तो रद्द कर दी गई, लेकिन मंत्री जी ने फिर भी इस्तीफा नहीं दिया। इस बार भी सीबीआई फिर से जांच का ढोंग कर रही है और एक और नई कमेटी बना दी जाएगी।”

राहुल गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री से पूछे तीन तीखे सवाल

नेता विपक्ष ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए देश की तरफ से जवाब मांगा है:

  1. “मोदी जी, देश आज आपसे सीधा सवाल पूछ रहा है, जवाब दीजिए कि देश में बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं?”
  2. “आप हर साल छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ तो करते हैं, लेकिन बार-बार होने वाले इस पेपर लीक और छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर आप पूरी तरह चुप क्यों हैं?”
  3. “बार-बार असफल साबित हो रहे देश के शिक्षा मंत्री को आप अब तक उनके पद से बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं?”

Uttar Pradesh | इंतजार की इंतेहा हो गई, 8 मंत्री शपथ लेकर बैठे, लेकिन विभाग अब तक नहीं मिला

शेयर करना
Exit mobile version