देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, पेड़ गिरने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।

इन राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली और यूपी में विशेष सतर्कता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा और गोरखपुर सहित कई जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

बिहार और झारखंड में भी असर

बिहार के कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। झारखंड के कुछ हिस्सों में मौसम और अधिक खराब रहने का अनुमान है, जहां तेज तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करने वालों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

क्यों बदला मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिणी गंगा के मैदानी क्षेत्रों और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

CM Yogi का अंबेडकरनगर दौरा ! 706 करोड़ की 194 परियोजनाओं की देंगे सौगात

शेयर करना
Exit mobile version