दिल्ली के द्वारका इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत 30 वर्षीय महिला नाजिया खानम की कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई। मृतका तीन महीने की गर्भवती थी।

घटना के बाद महिला के मायके वालों ने उसके पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि नाजिया फोन कॉल के जरिए लगातार ससुराल में हो रही परेशानियों की जानकारी उन्हें देती थी।

पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप

एफआईआर के अनुसार, नाजिया खानम की शादी 11 अप्रैल 2026 को अजम अली खान से हुई थी। मृतका के पिता तवाब खान की शिकायत के आधार पर दर्ज मामले में पति अजम अली खान, सास समीम निशा, ससुर बाबर अली खान और अन्य ससुराल वालों पर आरोप लगाए गए हैं।

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही नाजिया को कथित तौर पर परेशान किया जा रहा था। परिवार के मुताबिक, उसे गाली-गलौज, मारपीट, घर से निकालने और जान से मारने की धमकियां भी दी जाती थीं।

परिवार ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों ने नाजिया की मौत को संदिग्ध बताया है। उनका आरोप है कि महिला की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप दिया गया हो सकता है।

परिवार का कहना है कि नाजिया ने कई बार ससुराल में हो रही परेशानियों के बारे में बताया था, लेकिन शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

पुलिस जांच में जुटी

एफआईआर के मुताबिक, 21 अगस्त सुबह करीब चार बजे मायके वालों को नाजिया की मौत की सूचना दी गई। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घटना पर सवाल उठाए।

परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच, पोस्टमार्टम और घटनास्थल से जुड़े सभी सबूतों की वीडियोग्राफी कराने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

“हनुमान जी उठाएं गदा, करें चंदा चोरों का फैसला” राम मंदिर को लेकर अजय राय का बड़ा बयान!

शेयर करना
Exit mobile version