उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच के बाद तस्वीर साफ हो गई है। दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। इनमें तेलंगाना के कांते सायन्ना और लखनऊ के ओमकार नाथ चौरसिया शामिल हैं।

10 विधायक प्रस्तावक न होने से पर्चे निरस्त

दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों के पास नामांकन के लिए जरूरी 10 विधायक प्रस्तावक के रूप में नहीं थे। इसी वजह से दोनों ने प्रस्तावकों के नाम दर्ज किए बिना ही अपना नामांकन पत्र जमा किया था। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार वर्मा ने दोनों पर्चे निरस्त कर दिए।

अब 10 सीटों के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में

दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद अब उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 10 प्रत्याशी ही मैदान में बचे हैं। इनमें भाजपा के आठ और समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार शामिल हैं। ऐसे में इन सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

9 अक्टूबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख है। इसके बाद निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने पर 10 प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जाएगी।

Yoga With Mansi Gulati : अगर आपको भी है  डायबिटीज की समस्या तो करें ये योग !

शेयर करना
Exit mobile version