बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने ग्रेटर नोएडा के दनकौर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। जनसभा के दौरान आकाश आनंद ने कहा कि आज देश में युवा शिक्षित होने के बावजूद बेरोजगार घूम रहे हैं और सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

इस जनसभा के मंच से आकाश आनंद ने एक बड़ा राजनीतिक ऐलान भी किया। उन्होंने आगामी चुनाव के मद्देनजर जेवर विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। बसपा ने जेवर सीट से सतवीर सिंह नागर को अपना प्रत्याशी बनाया है। आकाश आनंद ने जनता से सतवीर सिंह नागर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

दनकौर में आयोजित इस रैली में बसपा कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम देखने को मिला। आकाश आनंद ने अपने संबोधन में बहुजन समाज पार्टी की नीतियों, दलितों, पिछड़ों और युवाओं के अधिकारों की बात प्रमुखता से रखी। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में ही युवाओं को रोजगार और समाज के सभी वर्गों को सुरक्षा मिली थी, जबकि वर्तमान शासन में युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।

अखिलेश-मुलायम को लेकर राजभर ने ऐसा क्या कह दिया? सुनकर सपाइयों का चढ़ेगा पारा

शेयर करना
Exit mobile version