देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया में मजार से जुड़े पुराने विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। पूर्व IAS दिव्या मित्तल और बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। विधायक की टिप्पणी के बाद अब दिव्या मित्तल ने भी खुलकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने साफ कहा कि वह किसी दबाव में काम नहीं करतीं और न ही तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं।
देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल ने स्थानीय विधायक शलभ मणि त्रिपाठी पर करारा पलटवार किया है। मित्तल ने कहा “मजार तब भी थीं। मजार आज भी है। चादर आज भी चढ़ रही है। जाके देख लो। मैं तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती। मजार में जो अवैध निर्माण था वो तोड़ा गया था। मजार नहीं।”
बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा था दिव्या मित्तल आज आंसू बहा रही तब नौकरी बचाने के लिए बुलडोजर चलवाई थी। इस पर मित्तल ने कहा कि मैं किसी दबाव में एक्शन नहीं लेती। नौकरी की गारंटी संविधान से मिली थी किसी के कहने पर नहीं।
@divyamittalJB @dmdeoria @shalabhmani
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) November 27, 2026
‘मजार तब भी थी, आज भी है’, दिव्या मित्तल ने दिया जवाब
दिव्या मित्तल ने मजार को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा, “मजार तब भी थीं। मजार आज भी है। चादर आज भी चढ़ रही है। जाके देख लो। मैं तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके कार्यकाल में मजार को नहीं तोड़ा गया था, बल्कि मजार के नाम पर किए गए अवैध निर्माण को हटाया गया था। दिव्या मित्तल के मुताबिक, मजार और उसके आसपास हुए अवैध निर्माण को अलग-अलग तरीके से देखा जाना चाहिए।
शलभ मणि त्रिपाठी ने क्या कहा था?
दरअसल, बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने पूर्व पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी को जवाब देते हुए कहा कि मजार आज भी मौजूद है और चादर चढ़ाई जा रही है। जानिए पूरा विवाद। दिव्या मित्तल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि दिव्या मित्तल आज आंसू बहा रही हैं, जबकि उस समय नौकरी बचाने के लिए बुलडोजर चलवाया था।
विधायक की इस टिप्पणी के बाद विवाद ने फिर से जोर पकड़ लिया। अब दिव्या मित्तल ने विधायक के आरोपों का जवाब देते हुए अपनी प्रशासनिक भूमिका और फैसलों पर सफाई दी है।
‘नौकरी की गारंटी संविधान से मिली थी’
शलभ मणि त्रिपाठी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए दिव्या मित्तल ने कहा कि वह किसी के दबाव में कार्रवाई नहीं करतीं। उन्होंने कहा, “नौकरी की गारंटी संविधान से मिली थी, किसी के कहने पर नहीं।”
उनके इस बयान के बाद मजार विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। एक तरफ विधायक शलभ मणि त्रिपाठी कार्रवाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी तरफ दिव्या मित्तल का कहना है कि मजार नहीं, बल्कि वहां हुआ अवैध निर्माण हटाया गया था।
फिलहाल, दोनों के अलग-अलग बयानों ने देवरिया के इस पुराने मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है। इस पूरे विवाद में मजार, अवैध निर्माण और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं।



