दिल्ली सचिवालय में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित ‘उद्यम संवाद 2026’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए एमएसएमई और स्टार्टअप्स के लिए केंद्र व दिल्ली सरकार की 50 से अधिक प्रमुख योजनाओं से युक्त एक विशेष संकलन जारी किया।

बता दें, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार एक ऐसा मजबूत और सुलभ बिजनेस इकोसिस्टम तैयार करने में जुटी है, जहां उद्यमियों को केवल अपने बिजनेस मॉडल पर ध्यान केंद्रित करना होगा, जबकि बाकी हर स्तर पर सरकार उन्हें पूरा सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि नई औद्योगिक नीति, स्टार्टअप नीति और निर्यात प्रोत्साहन नीति पर तेजी से काम जारी है। इसके अलावा, दिल्ली इज ऑफ डूइंग बिजनेस (EoDB) विधेयक 2026 और एक्सपोर्ट प्रमोशन सेल के गठन की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

इस पहल के तहत महिला उद्यमियों, विशेषकर घर से कारोबार संचालित करने वाली महिलाओं के लिए एक समर्पित सहायता तंत्र विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क सुधार, नए प्रदर्शनी केंद्र और बिजनेस सुविधा स्थल विकसित किए जाएंगे। कार्यक्रम में एमएसएमई प्रतिनिधियों, स्टार्टअप्स, उद्योग संघों, स्वयं सहायता समूहों (SHGs), बैंकरों और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जहां वित्त, पंजीकरण, बाजार पहुंच और व्यवसाय विस्तार पर फलदायी इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए गए।

UP International Trade Show: हाथ की कढ़ाई से बने पर्स-कपड़ों ने खींचा ध्यान,  सजी खास प्रदर्शनी

शेयर करना
Exit mobile version