देश के कई हिस्सों में इस समय मानसून एक बार फिर अपने चरम पर नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मिजोरम के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने के कारण अगले चार दिनों तक आसपास के राज्यों में मध्यम से भारी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अंडमान और निकोबार के लॉन्ग आईलैंड तथा असम के आम्रघ में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 12 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के हल्दिया में 10 सेंटीमीटर, उत्तर प्रदेश के मुहम्मदी और मिजोरम के कोलासिब में 9 सेंटीमीटर, ओडिशा के नवरंगपुर में 8 सेंटीमीटर तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश के निवाली में 7 सेंटीमीटर पानी बरसा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवाती प्रणालियों और ट्रफ लाइनों के सक्रिय रहने के कारण मानसूनी गतिविधियां तेज हुई हैं।

सबसे बड़ा बदलाव 11 सितंबर से देखने को मिलने वाला है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बन रहा है। उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तटों के पास बनने वाले इस नए सिस्टम के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश का एक और नया दौर शुरू होगा। IMD ने 10 सितंबर को ओडिशा और 12 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा 11 से 14 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में, तथा 13-14 सितंबर को मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए भी राहत की खबर है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा था, लेकिन 8 से 10 सितंबर के बीच हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है। असली राहत 11 सितंबर को मिलेगी, जब आसमान में घने बादल छाएंगे और मध्यम स्तर की बारिश के दो दौर आएंगे। इससे तापमान गिरकर 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच आ जाएगा, जिससे लोगों को भीषण उमस से बड़ी राहत मिलेगी।

सपा और कांग्रेस की लड़ाई 27 में पड़ेगी भारी,सहारनपुर विधानसभा के लोगों ने खुलकर बताया! | Election 2027

शेयर करना
Exit mobile version