ग्रेटर नोएडा: दिल्ली-NCR पर बढ़ती आबादी के दबाव को कम करने के लिए, उत्तर प्रदेश सरकार और येडा हाथरस में ‘हाथरस अर्बन सेंटर’ समेत नए सैटेलाइट शहर बना रहे हैं। प्रस्तावित शहर यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ा होगा। इसके अलावा, आगरा और अलीगढ़ के बीच एक सैटेलाइट टाउन बनाने की भी योजना है।
बता दे कि अगले 15 सालों में दिल्ली-NCR की आबादी बढ़कर करीब 15 करोड़ हो सकती है। इस बढ़ते दबाव को कम करने के लिए, उत्तर प्रदेश सरकार और यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) नए सैटेलाइट शहर बनाने की योजना बना रहे हैं। इनमें हाथरस, आगरा और अलीगढ़ इलाके शामिल हैं, जहां मॉडर्न और हाई-टेक सुविधाओं वाली टाउनशिप बसाई जाएंगी।
प्रोजेक्ट के लिए डेटा कलेक्शन और सर्वे किए जा रहे
येडा, NCR मास्टर प्लान 2041 के तहत हाथरस में हाथरस अर्बन सेंटर नाम से एक नई टाउनशिप बना रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए डेटा कलेक्शन और सर्वे किए जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि नया अर्बन सेंटर सबसे ज़्यादा उपयोगी और प्रैक्टिकल कहाँ होगा। इसके लिए GIS बेस्ड मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। नया शहर हाथरस ज़िले के लगभग 358 गाँवों को कवर करते हुए लगभग 10 हज़ार एकड़ ज़मीन पर बसाया जाएगा। पहले फ़ेज़ में 2000 से 4000 हेक्टेयर एरिया में डेवलपमेंट का काम शुरू किया जाएगा।
टेलाइट टाउन बनाने का प्लान बनाया गया
वही आगरा और अलीगढ़ में बढ़ती आबादी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव को देखते हुए, दोनों शहरों के बीच एक सैटेलाइट टाउन बनाने का प्लान बनाया गया है। यह नया अर्बन सेंटर दोनों शहरों की ज़रूरतों को बैलेंस करने के साथ-साथ रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को भी बढ़ावा देगा। फिलहाल, येडा इस प्रोजेक्ट के लिए तेज़ी से डेटा कलेक्शन, सर्वे और लैंड स्टडी का काम कर रहा है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) तक पहुंच आसान और कम हो जाएगी
नया हाथरस अर्बन सेंटर यमुना एक्सप्रेसवे के पास बनाया जाएगा, जिससे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) तक पहुंच आसान और कम हो जाएगी। नमो भारत रैपिड रेल, बुलेट ट्रेन और प्रस्तावित एक्सप्रेस रोड के ज़रिए यहां बेहतर कनेक्टिविटी की संभावना है। वहीं, दो बड़ी रेलवे लाइनों के मिलने की जगह पर मौजूद हाथरस रेलवे जंक्शन को भी माल ढुलाई के लिहाज़ से उपयोगी माना जा रहा है।












