बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की बहुचर्चित क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी का फाइनल चैप्टर ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ अब अपने अंतिम मुकाम पर पहुंचने वाला है। मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि इस मोस्ट-अवेडेट फिल्म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया जाएगा। अजय देवगन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “जो कहानी 2 अक्टूबर से शुरू हुई थी… वो खत्म भी 2 अक्टूबर को होगी।”

बता दें, अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिंदी दृश्यम फ्रेंचाइजी का आखिरी अध्याय होगी, जो 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म का निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज ने किया है जबकि स्टार स्टूडियो18 इसे प्रेजेंट कर रहा है। नए जारी किए गए पोस्टर में अजय देवगन के साथ तब्बू और जयदीप अहलावत इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं, वहीं श्रेया सरन और रजत कपूर भी अपनी पुरानी भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं।

साल 2015 में शुरू हुई दृश्यम की कहानी गोवा के एक साधारण फैमिली मैन विजय सलगांवकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी चालाकी और बुद्धिमत्ता से अपने परिवार को कानून के शिकंजे से बचाता है। साल 2022 में आए ‘दृश्यम 2’ के सुपरहिट होने के बाद अब ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ के जरिए इस रहस्यमयी और सस्पेंस से भरी कहानी का अंतिम और निर्णायक अंत देखने को मिलेगा।

UPPolitics : PM मोदी से लेकर Yogi तक सबपर खुलकर बोले Akhilesh Yadav

शेयर करना
Exit mobile version