उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधान परिषद (MLC) शिक्षक और स्नातक चुनाव के परिणामों के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल की हार और उनके फफक कर रोने वाले वायरल वीडियो पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक तीखा और विस्तृत बयान जारी किया है। अखिलेश ने कहा कि आकाश अग्रवाल के आंसू देखकर उत्तर प्रदेश और देश भर का पूरा अग्रवाल समाज बेहद आहत और व्यथित है।

सपा प्रमुख ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि चुनाव में आकाश को हराने के लिए भाजपाइयों, उनके सहयोगियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर चुनावी घपले की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने कहा कि सत्ता के बल पर प्रताड़ित और अपमानित किए जाने के कारण ऐसी परिस्थितियां बनीं। अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि संकट की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी पूरी तरह से डॉ. आकाश अग्रवाल और पूरे अग्रवाल समाज के साथ खड़ी है।

अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया कि “समय आने पर हम डॉ. आकाश अग्रवाल को यथोचित सम्मान और स्थान देकर पूरे अग्रवाल समाज के मान-सम्मान की पुनर्स्थापना करेंगे।” उन्होंने सत्ता पक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि चुनाव के लुटेरे और दगाबाज भाजपाइयों की भ्रष्ट सत्ता अब ज्यादा दिन नहीं टिकने वाली है और जनता इनकी हर ज्यादती का हिसाब चुकाएगी। इस बयान के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर फिर से तेज हो गया है।

'मशीनों की बुद्धिमत्ता नहीं,इंसानी समझ तय करेगी हमारा भविष्य',Dr. Priti Adani का सम्बोधन

शेयर करना
Exit mobile version