डेस्क : वेब सीरीज की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी जब बड़े पर्दे पर पहुंची तो दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लिया। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कमाई रिलीज के छह दिन बाद भी रफ्तार बनाए हुए है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 193 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है और अब 200 करोड़ के आंकड़े से महज कुछ करोड़ दूर है।

बता दे कि फिल्म ने शुरुआती वीकेंड में ही दुनियाभर में करीब 132 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को भी कमाई की रफ्तार बनी रही। इसी के साथ मंगलवार को फिल्म ने ग्लोबली करीब 22 करोड़ रुपये जुटाए।

छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़

रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के छठे दिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने दुनियाभर में करीब 17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 193.78 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वही अब फिल्म को 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए करीब 7 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए फिल्म के जल्द इस आंकड़े तक पहुंचने की उम्मीद है।

विदेशों में भी दिख रहा फिल्म का असर

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को भारतीय बाजार के साथ-साथ विदेशी दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने छह दिनों में ओवरसीज मार्केट से करीब 29 करोड़ रुपये की कमाई की है। बुधवार को विदेशी बाजार से फिल्म के खाते में करीब 2 करोड़ रुपये आए।

फिल्म के लिए अमेरिका और कनाडा अहम विदेशी बाजार साबित हुए हैं। इन दोनों देशों में अब तक फिल्म करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। इसके अलावा गल्फ देशों और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में भी फिल्म की कमाई जारी है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर जोर

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और रवि किशन जैसे कलाकारों से सजी यह क्राइम-ड्रामा फिल्म घरेलू बाजार के साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी मजबूत प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के आंकड़े बताते हैं कि इसकी वर्ल्डवाइड कमाई फिलहाल दर्शकों के बीच बनी लोकप्रियता का बड़ा संकेत दे रही है। अब सभी की नजरें फिल्म के अगले कलेक्शन पर हैं। खासकर यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ कितनी जल्दी 200 करोड़ क्लब में अपनी जगह बनाती है।

आकाश आनंद को BSP से निकालने पर ये क्या बोले BJP सांसद Bhola Singh, कहा-"बहनजी कंफ्यूज क्यों है ये.."

शेयर करना
Exit mobile version