अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के नागलपुर खुर्द गांव से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ मकान और संपत्ति के लालच में एक महिला (चाची) ने अपने ही बेटों और बहुओं के साथ मिलकर अपने कथित पति (भतीजे) को बेरहमी से पीटने के बाद जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद से इलाके में भारी तनाव है, वहीं मरने से पहले पीड़ित युवक का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपनी आपबीती सुना रहा है।
अलीगढ़
➡चाची बनी पत्नी फिर रची मौत की साजिश
➡मौत से पहले युवक का वीडियो आया सामने
➡मकान और संपत्ति के लालच में जहर खिलाया
➡चाची उसके बेटों ने मारपीट की, जहर खिलाया
➡मरने से पहले युवक का वीडियो आया सामने
➡महिला गीता बेटों और बहुओं के साथ फरार
➡चाचा की मौत के बाद चाची से हो… pic.twitter.com/axG6rgRx5J— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 23, 2026
चाचा की मौत के बाद चाची से हुए थे संबंध
जानकारी के मुताबिक, नागलपुर खुर्द गांव के रहने वाले इस युवक के अपने सगे चाचा की मौत के बाद अपनी चाची गीता से संबंध बन गए थे, जिसके बाद वह चाची को पत्नी की तरह रखने लगा था। लेकिन पिछले कुछ समय से मकान और जमीन-जायदाद को लेकर घर में विवाद चल रहा था। आरोप है कि संपत्ति हड़पने के लालच में चाची गीता, उसके बेटों और बहुओं ने मिलकर पहले युवक के साथ जमकर मारपीट की और फिर उसे जबरन जहर खिला दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला अपने बेटों और बहुओं के साथ गांव से फरार हो गई है।
FIR न होने से भड़के परिजन, अंतिम संस्कार से इनकार
इस घटना के बाद से मृतक के मूल परिजनों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद भी स्थानीय पुलिस द्वारा मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं की गई है। पुलिसिया लापरवाही से नाराज परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से साफ तौर पर इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक पुलिस आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं करती, तब तक शव का दाह संस्कार नहीं किया जाएगा। फिलहाल गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है।



