चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बड़ी और खौफनाक खबर सामने आ रही है। विश्व प्रसिद्ध भगवान बदरीनाथ धाम के पास एक बड़ा प्राकृतिक हादसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदरीनाथ धाम के निकट बहने वाली कंचन गंगा नदी के ऊपर पहाड़ से एक विशाल ग्लेशियर (हिमखंड) टूटकर गिर गया। ग्लेशियर टूटने की इस भयानक घटना से इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

कोई जनहानि नहीं, बड़ा हादसा टला

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि या जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जिस वक्त यह ग्लेशियर टूटा, उस समय कंचन गंगा के उस हिस्से के आसपास कोई भी श्रद्धालु या स्थानीय नागरिक मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन (SDRF) की टीमें तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई हैं। चारधाम यात्रा के दौरान अचानक हुई इस प्राकृतिक घटना को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से हिमालयी क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति की निगरानी की जा रही है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Varanasi Airport पर 22 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, बैंकॉक से आए 2 यात्री गिरफ्तार | Big News

शेयर करना
Exit mobile version