चमोली : उत्तराखंड के पहाड़ी रास्तों पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चमोली जिले के देवाल इलाके से एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ घेस रोड पर लोसरी के पास यात्रियों से भरी एक बोलेरो कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो कार यात्रियों को लेकर देवाल क्षेत्र से घेस रोड की तरफ जा रही थी। जैसे ही वाहन लोसरी के समीप पहुंचा, तभी संकरे पहाड़ी मोड़ पर चालक अचानक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। नियंत्रण खोते ही कार सड़क किनारे बनी सैकड़ों फीट गहरी खाई में सीधे जा समाई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के खाई में गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और पुलिस व रेस्क्यू टीम को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें तत्काल राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचीं। खाई गहरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में टीमों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से 4 शवों को बाहर निकाला। वहीं, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 2 लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

शाम 5 बजें की बड़ी खबरें। Super 5 | Breaking Evening News | Hindi News | Politics |BJP। UP

शेयर करना
Exit mobile version