उत्तराखंड के चमोली जिले से इस वक्त की एक बहुत बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। चमोली के पीपलकोटी इलाके में स्थित THDC टनल अचानक धंस गई है, जिससे वहां हड़कंप मच गया। टनल के अंदर भारी मात्रा में मलबा और पानी भर जाने के कारण अंदर कई मजदूरों के फंसे होने की खबर है। हालांकि, जिला प्रशासन और राहत-बचाव टीमों की त्वरित कार्रवाई के चलते अब तक 7 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जिला प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। मौके की नजाकत को देखते हुए SDRF और अन्य राहत-बचाव टीमों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंच रही है। प्रशासन और रेस्क्यू टीमों की प्राथमिकता टनल के अंदर फंसे बाकी अन्य मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना है। युद्धस्तर पर चलाए जा रहे इस रेस्क्यू ऑपरेशन में राहतकर्मी मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब सुरक्षा मानकों और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं जो स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। रेस्क्यू अभियान से जुड़े ताजा अपडेट्स की प्रतीक्षा की जा रही है।



