ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में वॉटर टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। एल्डिको सोसाइटी में टैंक की सफाई करने उतरे एक मजदूर की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं मजदूर को बचाने के लिए टैंक में उतरा सिक्योरिटी गार्ड भी हादसे का शिकार हो गया और उसकी भी जान चली गई।

वॉटर टैंक की सफाई का काम चल रहा था

जानकारी के मुताबिक, यह घटना नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित एल्डिको सोसाइटी की है। बताया जा रहा है कि सोसाइटी के वॉटर टैंक की सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान एक मजदूर टैंक के अंदर गया, जहां अचानक उसका दम घुटने लगा और वह बेहोश हो गया। मजदूर को परेशानी में देखकर वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड उसे बचाने के लिए टैंक के अंदर उतर गया। लेकिन टैंक के अंदर जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण गार्ड भी बेहोश हो गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

सोसाइटी में मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वॉटर टैंक की सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

इस हादसे के बाद सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था और टैंक सफाई के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

संभल दंगे के आरोपी जफर अली की AIMIM में एंट्री, ओवैसी के साथ साझा किया मंच | Sambhal News

शेयर करना
Exit mobile version