चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ खोया मंडी गली स्थित एक गेस्ट हाउस में ‘पति, पत्नी और वो’ का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। घटना तब हुई जब एक महिला को अपने पति के किसी दूसरी युवती के साथ गेस्ट हाउस में होने की खबर मिली। सूचना मिलते ही पत्नी मौके पर पहुँची और पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

गेस्ट हाउस के कमरे के बाहर देखते ही देखते पत्नी और उस युवती के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पति दोनों के बीच बीच-बचाव करता हुआ दिखाई दिया, लेकिन पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर था। मारपीट और हंगामे का यह पूरा दृश्य आसपास के लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हंगामे की सूचना मिलने के बाद हालांकि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लोग अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि पीड़ित पत्नी की शिकायत पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

Lucknow DM Vishakh Ji को लेकर बड़ी खबर,केंद्र में मिल सकती है नई जिम्मेदारी, डेपुटेशन की तैयारी

शेयर करना
Exit mobile version