गाजीपुर : पिछले एक महीने से कालूपुर गंगा किनारे गंगा नदी में फंसा एक कार्गो शिप सोमवार सुबह वाराणसी के लिए रवाना हुआ। ड्रेजिंग और गंगा नदी का वॉटर लेवल नॉर्मल होने के बाद इसे सुरक्षित निकाला जा सका। जहाज पर करीब आधा दर्जन क्रू मेंबर सवार हैं।

पिछले महीने कोलकाता से वाराणसी के लिए रवाना हुआ था

बता दे कि यह कार्गो शिप पिछले महीने कोलकाता से वाराणसी के लिए रवाना हुआ था। गाजीपुर में हमीद सेतु से पहले कालूपुर गंगा किनारे के सामने नदी में पानी का लेवल बहुत कम होने की वजह से बीच धारा में फंस गया था। जहाज के फंसे होने की खबर मिलने के बाद इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया हेडक्वार्टर में हड़कंप मच गया।

दरअसल, आने वाले अक्टूबर में विदेशी टूरिस्ट को लेकर लग्ज़री क्रूज़ गंगा विलास भी इसी वॉटरवे से कोलकाता से वाराणसी जाने वाला है। इस घटना ने पहले के ड्रेजिंग सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अथॉरिटी ने पिछले शुक्रवार से कटर सक्शन ड्रेजर मशीन की मदद से नदी के रास्ते में जमा रेत को हटाने और गहरा करने का काम शुरू किया था।

पानी का लेवल बेहतर होने के बाद जहाज़ सुरक्षित आगे बढ़ पाया

लगातार ड्रेजिंग और पानी का लेवल बेहतर होने के बाद जहाज़ सुरक्षित आगे बढ़ पाया। इसे कटर सक्शन ड्रेजर मशीन एस्कॉर्ट कर रही है, जो रास्ते में रेत और दूसरी रुकावटों को हटाने के लिए आगे बढ़ रही है। यह कार्गो जहाज़ करीब 55 मीटर लंबा, 10 मीटर चौड़ा और करीब 300 टन वज़न का है। इसे वाराणसी में बन रहे फ्लोटिंग जेट्टी प्रोजेक्ट से जुड़े काम के लिए ले जाया जा रहा था।

सपा को बोलता मुसलमान बर्दाश्त नही, कांग्रेस नेता Imran Masood का Samajwadi party पर बड़ा हमला

शेयर करना
Exit mobile version