अमरोहा। मनोना धाम आंवला बरेली से पंजाब लौट रहे श्रद्धालुओं की टाटा मैजिक को गंगा एक्सप्रेसवे पर पीछे से आ रहे टेंपो ट्रैवलर ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात यात्री घायल हो गए।

मनोना धाम से लौट रहा था परिवार

पंजाब के जिला मोहाली के थाना डिकोली क्षेत्र के गांव जीरकपुर निवासी लक्ष्मण सिंह अपने परिवार के नौ सदस्यों के साथ टाटा मैजिक से मनोना धाम आंवला बरेली से वापस लौट रहे थे।

तड़के हुआ हादसा

रविवार तड़के करीब 3:45 बजे सैदनगली थाना क्षेत्र में बुरावली तरारा अंडरपास के पास पीछे से आए टेंपो ट्रैवलर ने उनकी टाटा मैजिक में जोरदार टक्कर मार दी।

पिता-पुत्री की मौके पर मौत

हादसे में 65 वर्षीय लक्ष्मण सिंह और उनकी 22 वर्षीय पुत्री आशा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सात यात्री घायल

टाटा मैजिक में सवार सरिता, दीपिका, राहुल, दीपक और तीन बच्चे परी, नैतिक व खुशप्रीत घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

टेंपो ट्रैवलर के यात्री सुरक्षित

टेंपो ट्रैवलर में ग्राम राणा, जिला झबुआ, मध्य प्रदेश के 18 श्रद्धालु सवार थे, जो सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को मंगरौला टी प्वाइंट पर खड़ा करा लिया है।

पुलिस कर रही जांच

सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में पंजाब निवासी पिता-पुत्री की मौत हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

गोरखपुर दौरे पर CM योगी, आज करोड़ों की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

शेयर करना
Exit mobile version