बदांयू : आज कल स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के ज़माने में रील बनाने का क्रेज़ लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन कुछ मामलों में यह शौक परिवारों में कलह और बड़ी बर्बादी का कारण भी बन रहा है। ऐसा ही एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं ज़िले से आया है, जहाँ पत्नी के रील बनाने और इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो पोस्ट करने को लेकर हुए विवाद में एक पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्मघाती कदम के बाद युवक के परिवार में कोहराम मच गया है।

घर में चीख पुकार मच गई

यह पूरी दुखद घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गजरामपुर गांव की है। यहां रहने वाले सोहन सिंह यादव ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जब परिवार के दूसरे सदस्य सोकर उठे तो सोहन सिंह कहीं दिखाई नहीं दिया। उसे ढूंढने के बाद उसके परिवार वालों को उसकी लाश फंदे से लटकी हुई मिली। लाश देखकर घर में चीख पुकार मच गई और आस-पास के गांव वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो (रील) बनाने की लत थी

वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के परिजनों ने बताया कि सोहन सिंह की शादी पिछले साल 2 जून 2025 को अलीगढ़ जिले के हरनौतापुर गांव की रहने वाली गुंजन के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि गुंजन को इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो (रील) बनाने की लत थी, जिसका सोहन सिंह लगातार विरोध कर रहा था। वह नहीं चाहता था कि उसकी पत्नी इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करे। शादी के बाद से ही इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा और तकरार होती रहती थी।

रील बनाने की किसी और बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई

घरवालों के मुताबिक, गुंजन चार दिन पहले किसी झगड़े की वजह से अपनी मां के घर चली गई थी। इसके बाद रविवार रात को सोहन सिंह की अपनी पत्नी गुंजन से फोन पर बात हुई थी। आरोप है कि फोन पर भी रील बनाने की किसी और बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इसी बहस से आहत और मानसिक तनाव के कारण सोहन सिंह ने रात में फंदा लगाकर जान दे दी।

खेती करके घर की जिम्मेदारियों संभालता था

बता दे कि गजरामपुर गांव के रहने वाले सोहन सिंह अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। वह गांव में खेती करके घर की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाते थे और पूरे परिवार का बड़ा सहारा थे। महज एक साल पहले शादी के बाद युवक की अचानक मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे और दुख में है।

बिल्सी एरिया ऑफिसर (CO) केके तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार वालों से मिली तहरीर (शिकायत) के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आगरा MG रोड पर बनी मजार हटाने की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

शेयर करना
Exit mobile version