लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने PDA का प्रण पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र में महिलाओं, किसानों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कई अहम वादे किए गए हैं।

बता दें, अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे पर कहा कि खेत मुस्कुराएगा तो देश मुस्कुराएगा। उन्होंने किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था करने का वादा किया। इसके साथ ही बंद पड़े प्राथमिक विद्यालयों को दोबारा खोलने और शिक्षक-विद्यार्थियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का ऐलान किया।

वहीं, महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अखिलेश यादव ने विशेष योजनाओं की बात कही। उन्होंने महिलाओं को निशुल्क शिक्षा देने का वादा भी किया। वहीं, कर्मचारियों को लेकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने का ऐलान किया।

कानून व्यवस्था को लेकर सपा अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस को राजनीतिक और जातिगत दबाव से मुक्त किया जाएगा। कानून व्यवस्था को निष्पक्ष और मजबूत बनाया जाएगा। इसके अलावा डायल 112 सेवा को और त्वरित बनाने की बात कही।

विकास और कनेक्टिविटी को लेकर अखिलेश यादव ने सड़क, रेल, रोपवे और मेट्रो का विस्तार करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों तक बेहतर कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी।

AI को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, “जिसमें सबकी भलाई, वही है AI।” सपा ने अपने इस प्रण पत्र के साथ 2027 के चुनाव के लिए ‘2027 का संकल्प, PDA का प्रण पत्र’ का नारा भी दिया।

'महिलाओं को मुफ्त शिक्षा, पुरानी पेंशन और रोजगार का वादा' Akhilesh Yadav का बड़ा ऐलान!

शेयर करना
Exit mobile version