हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है। अपने सुपरहिट गाने “भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान” से पहचान बनाने वाले फेमस हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बता दें, भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान” फेम हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की शामली में 20 राउंड फायरिंग कर हत्या कर दी गई।
कैसे हुई वारदात?
बुधवार शाम करीब 7 बजे, अंकित बालियान शामली में जिम से वर्कआउट करके बाहर निकले ही थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे 4 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। चश्मदीदों के मुताबिक बदमाश पैदल थे और हाथ में पिस्टल लिए हुए थे।
20 राउंड फायरिंग कर बदमाशों ने अंकित को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए। गोली सिर में लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
कौन थे अंकित बालियान?
अंकित मूल रूप से शामली जिले के बंटीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। पिछले कुछ सालों से वो हरियाणा के रोहतक और सोनीपत में रहकर सिंगिंग और एक्टिंग कर रहे थे। वो पिछले 1 साल से इसी जिम में रोज आते थे।
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद इलाके में दहशत है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हमलावरों की तलाश में नाकेबंदी कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह पुरानी रंजिश या गैंगवार मानी जा रही है।














