पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद राज्य में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अब राजनीतिक नजरें मुख्यमंत्री के चेहरे पर टिकी हैं। शुक्रवार को कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक होने वाली है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री पद का नाम सार्वजनिक किया जा सकता है।

चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज कर दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया, जबकि टीएमसी मात्र 80 सीटों तक सीमित रह गई। इस जीत के बाद बंगाल में पहली बार सरकार बनाने जा रही बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों पर सभी की नजर है।

मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदार

शुभेंदु अधिकारी
बंगाल में बीजेपी के प्रमुख चेहरे शुभेंदु अधिकारी को सीएम पद का सबसे मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। उनकी राजनीतिक पकड़, संगठन में प्रभाव और जमीन पर मजबूत नेटवर्क उन्हें पार्टी का पहला विकल्प बनाते हैं। उन्होंने पिछले दो विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी को चुनौती दी और जीत हासिल की।

दिलीप घोष
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का नाम भी मुख्यमंत्री पद की रेस में चर्चा में है। उन्होंने बंगाल में पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और संगठन में उनका प्रभाव अभी भी मजबूत है।

समिक भट्टाचार्य
बीजेपी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का नाम भी मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों में शामिल है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने हाल ही में विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। 1974 में RSS से जुड़े समिक भट्टाचार्य पहले प्रदेश महासचिव और राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रह चुके हैं।

अग्निमित्रा पॉल
फैशन डिजाइनर और बेबाक नेता अग्निमित्रा पॉल भी सीएम पद की रेस में शामिल हैं। 2019 में बीजेपी में शामिल हुईं, उन्होंने 2021 में टीएमसी की सयानी घोष को हराकर विधायक पद जीता। जनवरी 2025 में उन्हें बंगाल बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया और इस चुनाव में उन्होंने आसनसोल दक्षिण सीट से जीत हासिल की।

बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर सस्पेंस अभी बरकरार है, लेकिन जल्द ही इस पर स्पष्टता आ सकती है। राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि पार्टी संगठन में प्रभाव और जनता की स्वीकार्यता को देखते हुए ही निर्णय लिया जाएगा।

Uttarakhand News | पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi | बच्चों को खिलाई चॉकलेट, परिजनों से की भावुक मुलाकात

शेयर करना
Exit mobile version