समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव के निधन ने न केवल राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ाई है, बल्कि एक सामाजिक विमर्श को भी जन्म दे दिया है। सोशल मीडिया पर अब यह सवाल चर्चा का केंद्र है कि प्रतीक यादव का कोई पुत्र नहीं है, तो अंतिम संस्कार की क्रियाएं कैसे और कौन पूरी करेगा।

गरुड़ पुराण: मुखाग्नि को लेकर क्या कहते हैं शास्त्र?

हिंदू धर्मग्रंथों, विशेषकर गरुड़ पुराण में अंतिम संस्कार और मुखाग्नि देने के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई है। इसके अनुसार:

पुत्र का महत्व: शास्त्रों में पुत्र द्वारा मुखाग्नि देने को विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि पुत्र अपने पिता को ‘पुन’ नामक नर्क से तारता है।

पुत्र की अनुपस्थिति में विकल्प: यदि पुत्र न हो, तो यह अधिकार पौत्र (पोता), प्रपौत्र (परपोता), भाई, भतीजे या पत्नी को प्राप्त होता है।

बेटियों का अधिकार: वर्तमान समय में गरुड़ पुराण के नियमों की उदार व्याख्या करते हुए बेटियाँ भी यह जिम्मेदारी निभा रही हैं, जिसे धार्मिक और नैतिक रूप से स्वीकार किया जा रहा है।

प्रतीक यादव को कौन देगा मुखाग्नि? सस्पेंस बरकरार
प्रतीक यादव के परिवार में उनकी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव और दो बेटियां—प्रथमा और प्रतीक्षा हैं। ऐसे में अंतिम विदाई को लेकर दो मुख्य संभावनाओं पर चर्चा की जा रही है:

  1. क्या बड़े भाई अखिलेश यादव देंगे मुखाग्नि ?
    जब नेताजी मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ था, तब अखिलेश यादव ने ही उन्हें मुखाग्नि दी थी। परिवार के बड़े भाई और मुखिया होने के नाते, लोग यह कयास लगा रहे हैं कि वे अपने छोटे भाई की अंतिम विदाई की रस्में पूरी कर सकते हैं।
  2. क्या बेटियाँ करेंगी अंतिम संस्कार का कार्य
    समाज में अब बेटियों की भूमिका को लेकर सोच तेजी से बदल रही है। कई आधुनिक परिवारों में बेटियाँ ही मुखाग्नि देकर पुरानी रूढ़ियों को तोड़ रही हैं। क्या प्रतीक यादव की बेटियाँ इस परंपरा को निभाएंगी? इस पर फिलहाल परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कौन थे प्रतीक यादव?

प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव के बेटे थे, लेकिन वे राजनीति के बजाय बिजनेस की दुनिया में सक्रिय थे। वे अपनी फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार के लिए जाने जाते थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा की एक प्रखर नेता हैं।

Prateek Yadav Funeral | शव यात्रा की तैयारी शुरू,अपर्णा यादव के आवास पर उमड़ी भीड़

शेयर करना
Exit mobile version