पुणे : केतन अग्रवाल मामले में एक और दुखद खबर सामने आई है । बता दे कि केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल की शनिवार रात पुणे के एक हॉस्पिटल में मौत हो गई, उनके पोते की मौत के 17 दिन बाद। परिवार का कहना है कि वे अपने पोते को खोने का दुख बर्दाश्त नहीं कर सके।
परिवार वालों के अनुसार , देवीचंद अग्रवाल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और केतन की मौत के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने शनिवार रात 9:45 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे 71 साल के थे।
पोते की मौत का गहरा सदमा लगा था
वही परिवार ने बताया कि देवी चंद को अपने पोते की मौत का गहरा सदमा लगा था और तब से वह इमोशनली परेशान थे। उनका मानना है कि इस सदमे और दुख ने उनकी सेहत पर बुरा असर डाला।
बीमार होने के बावजूद, देवी चंद अग्रवाल ने 27 जून को अपनी हाउसिंग सोसाइटी में हुए कैंडल मार्च में हिस्सा लिया था । अपनी मौत से कुछ दिन पहले, देवी चंद अग्रवाल ने अपने पोते के लिए इंसाफ की एक इमोशनल अपील की थी। वह उन लोगों के धोखे के बारे में बताते हुए रो पड़े जिन पर उनके परिवार ने दशकों तक भरोसा किया था।
केतन अग्रवाल की मौत से काफी आहट दिखे
आंसू रोकते हुए, उन्होंने कहा, “सिया और चेतन को मौत की सजा मिलनी चाहिए।” वह केतन अग्रवाल की मौत से काफी आहट दिखे और उसने कहा “मेरे बुढ़पे का सहारा चला गया।”
केतन की मंगेतर के परिवार के साथ अपने परिवार के लंबे रिश्ते को याद करते हुए, देवीचंद ने कहा, “हम लड़की के परिवार को 35 साल से जानते थे।” उन्होंने आगे आरोप लगाया, “उसके परिवार को पता था कि उसकी बेटी किसी और से प्यार करती है। उसके चाचा-चाची ने हम पर उससे शादी करने का दबाव डाला। उसने मुझसे 110 बार कहा, चिंता मत करो, वह बहुत अच्छी लड़की है।”


