मेरठ: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से शुक्रवार को सीए फाउंडेशन (प्रवेश परीक्षा) मई-2026 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। नासिक की साक्षी जैन ने पूरे देश में टॉप कर अपनी सफलता का परचम लहराया है। वहीं, मेरठ जिले से परीक्षा में शामिल हुए 259 छात्र-छात्राओं में से 48 विद्यार्थियों को सफलता हाथ लगी है।

मेरठ जिले में टॉपर्स की तिकड़ी
मेरठ जिले का कुल सफलता प्रतिशत 18.53 प्रतिशत रहा, जो राष्ट्रीय औसत से करीब 1.56 प्रतिशत कम है। जिले में गुरप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया:

इसके अलावा जिले से कशिश भाटिया, श्रिया सिक्का, कृष्णा तोमर और देवांश अग्रवाल ने भी इस कठिन परीक्षा को पास कर अपने परिवारों का नाम रोशन किया है।

राष्ट्रीय स्तर के आंकड़े: छात्राएं रहीं सबसे आगे
मेरठ ब्रांच के अध्यक्ष सीए नितिन मलिक और रीजनल काउंसिल सदस्य सीए राजीव गुप्ता ने बताया कि देश भर के 566 केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। सिकासा अध्यक्ष सीए आशीष अनेजा, ब्रांच सह अध्यक्ष सीए शशांक गुप्ता और सचिव सीए विशु शर्मा द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश भर का कुल सफलता प्रतिशत 20.09 प्रतिशत रहा।

अखिल भारतीय प्रथम रैंक: नासिक की साक्षी जैन ने 400 में से 371 अंक पाकर देश में पहला स्थान हासिल किया।

अखिल भारतीय द्वितीय रैंक: चंद्रपुर के अयान अब्बास अजनी 367 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

अखिल भारतीय तृतीय रैंक: पुणे की राधा उमेश मूले ने 365 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

देशभर का लिंगवार प्रदर्शन:
देशभर से कुल 90,217 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 18,124 सफल हुए। इसमें छात्रों (Boys) का सफलता प्रतिशत लगभग 20.88 प्रतिशत रहा (46,798 में से 9,769 सफल), जबकि छात्राओं (Girls) का सफलता प्रतिशत करीब 19.24 प्रतिशत दर्ज किया गया (43,419 में से 8,355 सफल)।

शेयर करना
Exit mobile version