नॉर्थ साइप्रस के तट से निकलने के कुछ देर बाद रविवार दोपहर 270 लोगों को ले जा रही एक पैसेंजर फेरी पलट गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि हादसे में कोई हताहत हुआ है या नहीं। घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

तुर्की जा रही थी फेरी

कैटामरन स्टाइल वाली यह फेरी जातीय रूप से विभाजित साइप्रस के उत्तरी हिस्से में स्थित कायरिनिया बंदरगाह से तुर्की के मेर्सिन प्रांत के तासुकु बंदरगाह जा रही थी। स्थानीय मीडिया के अनुसार, तट से करीब चार मील दूर फेरी में पानी भरने लगा था। घटनास्थल पर एम्बुलेंस भी भेजी गईं।

बचाव और स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट

उत्तरी साइप्रस के तुर्की प्रशासन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं की ओर से त्वरित प्रतिक्रिया के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है और हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

शेयर करना
Exit mobile version