कानपुर देहात : जिले में अमेजन पार्सल के जरिए की जा रही बड़ी धोखाधड़ी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने ऐसे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो महंगे प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन मंगवाकर उनमें हेराफेरी करते थे। आरोपी असली सामान निकालकर उसकी जगह नकली और डमी प्रोडक्ट रख देते थे और फिर उसी पार्सल को कंपनी को वापस भेज देते थे।

आरोपी फर्जी नाम और पते का इस्तेमाल कर महंगे सामान ऑर्डर करते थे

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी नाम और पते का इस्तेमाल कर महंगे सामान ऑर्डर करते थे। इसके बाद डिलीवरी बॉय बनकर पार्सल को अपने कब्जे में लेते और बेहद शातिर तरीके से हीट गन की मदद से पैकेट खोलते थे। पार्सल खोलने के बाद उसमें रखे असली प्रोडक्ट को निकालकर उसकी जगह डुप्लीकेट सामान रख दिया जाता था।

10 लाख रुपये कीमत के प्रोडक्ट्स की ठगी की

इसके बाद आरोपी बदले हुए पार्सल को Amazon को वापस भेज देते थे। इस तरह लंबे समय से धोखाधड़ी का खेल चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने करीब 10 लाख रुपये कीमत के प्रोडक्ट्स की ठगी की है।

8 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और कई सामान बरामद किए

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 8 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड, एक कार और एक बाइक बरामद की है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन खरीदारी से जुड़ी इस तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सहारनपुर रैली में Asaduddin Owaisi का बड़ा बयान, Azam Khan और CM Yogi का जिक्र कर मचाई हलचल!

शेयर करना
Exit mobile version