मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी रईस महिलाओं को मोटे ब्याज का झांसा देकर पौने दो करोड़ (1.75 करोड़) रुपये समेटकर रफूचक्कर हो गई। आरोपी महिला की पहचान रेनू तोमर के रूप में हुई है, जो मुरादाबाद में तैनात कांस्टेबल हिमांशु तोमर की पत्नी है।

ब्यूटी पार्लर के जरिए बिछाया जाल
जानकारी के मुताबिक, रेनू तोमर मेरठ के पल्लवपुरम इलाके में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। इसी ब्यूटी पार्लर के जरिए वह इलाके की अमीर और संभ्रांत परिवारों की महिलाओं के संपर्क में आई। महिलाओं से नजदीकियां बढ़ाने और उनका भरोसा जीतने के बाद रेनू ने उन्हें अपनी बातों के जाल में फंसाया। उसने महिलाओं को स्कीम बताई कि अगर वे उसके पास पैसा लगाती हैं, तो उन्हें बेहद मोटा ब्याज मिलेगा।

रिश्तेदारों के खातों में मंगाए पैसे
मोटे मुनाफे के लालच में आकर कई महिलाओं ने लाखों रुपये रेनू को सौंप दिए। शातिर रेनू ने ठगी की इस रकम को सीधे अपने और अपने कुछ करीबी रिश्तेदारों के बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिया। जब रकम पौने दो करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, तो आरोपी महिला अचानक पल्लवपुरम से सब कुछ समेटकर फरार हो गई। जब पीड़ित महिलाओं को ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस कांस्टेबल की आरोपी पत्नी और ठगी की रकम की तलाश में जुट गई है।

19 मई की 25 बड़ी खबरें | Top 25 News | UP News | Today Hindi News | CM Yogi | Akhilesh |Politics

शेयर करना
Exit mobile version