Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार की योजनाओं का बखान किया। सीएम योगी ने इस अवसर पर महिलाओं से सीधे संवाद करते हुए कई अहम बिंदुओं पर बात की और नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “उत्तर प्रदेश में अब बाल विवाह जैसी घटनाएं नहीं होतीं। यह केवल सरकार की मेहनत नहीं, बल्कि समाज के जागरूक होने का परिणाम है।” उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण अब नारी शक्ति का अधिकार बन चुका है और इसे हर हाल में लागू किया जाएगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए बताया, “यूपी में सबसे ज्यादा आवास महिलाओं के नाम पर हैं। इससे महिलाओं को घर की स्वामित्व का अधिकार मिला है।” इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सुमंगला योजना की भी चर्चा की, जिसके तहत गरीब परिवारों की बेटियों को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में लाभ पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों का हवाला देते हुए कहा, “ज्यादातर क्षेत्रों में महिलाएं पुरूषों से बेहतर काम कर रही हैं। 2017 से पहले बेटियों का स्कूल जाना बंद हो चुका था, लेकिन अब हर बेटी को शिक्षा मिल रही है।”

सीएम योगी ने नारी शक्ति को प्रभावी बनाने के लिए पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण देने और 9 लाख भर्ती में 2 लाख महिलाओं को अवसर देने की बात कही। उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा, “विधेयक गिरने पर विपक्षी जश्न मना रहे थे, इन विपक्षी दलों का इतिहास महिला विरोधी रहा हैं, लेकिन अब महिलाएं हर क्षेत्र में अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं।”

कांग्रेस,सपा का इतिहास महिला विरोधी रहा है,CM Yogi का विपक्ष पर करारा वार

शेयर करना
Exit mobile version