उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। निघासन क्षेत्र के चखरा में घर के अंदर हुए विवाद के बाद एक बेटे ने अपने ही मां-बाप पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस दर्दनाक घटना में पिता की जलकर मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से झुलस गईं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और लखनऊ में उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि मां-बाप को आग लगाने के बाद आरोपी बेटे ने खुद भी आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया।
एक ही परिवार में हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।














