उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही थाना इलाके में रोडवेज वर्कशॉप के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में रोडवेज बस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बस का ड्राइवर भी घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, रोडवेज बस पहले हाईवे पर आगे चल रहे एक डंपर से टकरा गई थी। इसके बाद कुछ यात्री नीचे उतरकर बस के खराब हिस्सों को देखने लगे। तभी बस ड्राइवर ने गाड़ी पीछे कर दी। लापरवाही में चार लोगों को कुचल दिया।

तीन लोगों की मौत

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान राजेंद्र (50) पुत्र स्वामी प्रसाद, निवासी मदनपुर, थाना कप्तानगंज, जिला बस्ती और रामनरेश (40) पुत्र रामदास, निवासी तुलसी तारा, थाना पूरा कलंदर, जिला अयोध्या के रूप में हुई है।

बस ड्राइवर की लापरवाही आई सामने

दूसरे मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बताया गया कि रामनरेश अपनी पत्नी के साथ कानपुर में अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। एसओ ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे का कारण बस ड्राइवर की लापरवाही लग रही है।

Ballia News : मंत्री OP Rajbhar का विरोध,सड़क पर सपा का 'हल्लाबोल',फिर पुलिस ने किया कुछ ऐसा

शेयर करना
Exit mobile version