उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र स्थित श्यामपुर गांव से एक सनसनीखेज और अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 20 साल पहले शादी के बंधन में बंधे जोगेंद्र की 42 वर्षीय पत्नी सोनी अपने से 18 साल छोटे 24 वर्षीय ड्राइवर के प्यार में पड़कर 14 महीने में दूसरी बार घर छोड़कर फरार हो गई। दो बच्चों की मां सोनी इंस्टाग्राम के जरिए उक्त युवक के संपर्क में आई थी, जिसके बाद से ही उसके घरेलू जीवन में उथल-पुथल शुरू हो गई।

पीड़ित पति जोगेंद्र के अनुसार, सोनी करीब 11 महीने पहले घर में रखा कैश और लाखों रुपये के जेवर समेटकर अपने प्रेमी के पास भाग गई थी। काफी मिन्नतों और परिजनों की समझाइश के बाद जब वह वापस लौटी, तो जोगेंद्र ने उसे माफ कर घर में रख लिया। लेकिन वापस आते ही उसने अपनी ननद और उसके बेटे के खिलाफ अपहरण का झूठा केस दर्ज करा दिया। इसके बाद हद तो तब हो गई जब मौका पाकर उसने अपने पति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और दोबारा अपने प्रेमी के पास भाग निकली।

फिलहाल आरोपी पत्नी अपने प्रेमी के पास से फोन कर पति को लगातार धमकियां दे रही है। बार-बार के धोखे और हमले से परेशान होकर पीड़ित जोगेंद्र ने अब अपनी पत्नी को कभी न रखने की कसम खाई है। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से न्याय और पत्नी के उत्पीड़न से हमेशा के लिए मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई है।

दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें शाम 5 बजे | UP News | Akhilesh Yadav | CM Yogi | Crime News | Nepal flood

शेयर करना
Exit mobile version