लखनऊ। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को लुभाने की बड़ी कोशिश की है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनते ही प्रदेश में ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ की शुरुआत की जाएगी, जिसके तहत उत्तर प्रदेश की महिलाओं को 40,000 रुपये दिए जाएंगे। डिंपल यादव ने कहा कि पार्टी के पीडीए फॉर्मूले के ‘ए’ यानी अगड़ा वर्ग में ही आधी आबादी शामिल है और उसका सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा।

‘आधी आबादी का होगा पूरा सम्मान’

डिंपल यादव ने कहा, “हमारे लिए महिलाएं सिर्फ वोटर नहीं, बल्कि परिवार और समाज की रीढ़ हैं। सपा हमेशा से महिलाओं के अधिकारों की पक्षधर रही है। हमारी सरकार बनने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ के तहत हर जरूरतमंद महिला को आर्थिक सहारा दिया जाएगा। यह सिर्फ घोषणा नहीं, बल्कि आधी आबादी को बराबरी का हक दिलाने की हमारी प्रतिबद्धता है।”

चुनावी माहौल में बड़ा दांव

माना जा रहा है कि 2027 के चुनाव से पहले महिला वोटरों को साधने के लिए समाजवादी पार्टी ने यह बड़ा दांव खेला है। पार्टी की ओर से इस योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया जा रहा है। डिंपल यादव का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सपा पीडीए को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग को अपने पक्ष में करने की रणनीति पर काम कर रही है।

"चुनाव जीतते ही महिलाओं के लिए..." 27 के चुनाव को लेकर सपा सांसद Dimple Yadav का बड़ा ऐलान!

शेयर करना
Exit mobile version