Strait of Hormuz closed Again : ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद करने का ऐलान किया है। ईरान के जॉइंट मिलिट्री कमांड ने लेबनान में इजरायली सेना की कार्रवाई पर नाराज़गी जताते हुए होर्मुज को बंद करने का ऐलान किया। लेबनान में इजरायली हमलों का हवाला देते हुए सरकारी टीवी पर एक बयान जारी किया गया। माना जा रहा है कि ईरान की तरफ से इस कदम के बाद इलाके में तनाव बढ़ सकता है।

गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच 111 दिनों की जंग के बाद जंग खत्म करने के लिए 14 पॉइंट का समझौता हुआ है। इसे इस्लामाबाद समझौता नाम दिया गया है। इस समझौते में इजरायल शामिल नहीं है। और इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि ईरान की सेना लेबनान से पीछे नहीं हटेगी। ऐसे में ईरान के होर्मुज को एक बार फिर बंद करने के फैसले से इलाके में तनाव बढ़ सकता है।

US और ईरान के बीच अंतरिम समझौते पर खतरा

इस हफ़्ते की शुरुआत में, US और ईरान के बीच अंतरिम समझौते पर साइन होने के बाद, जहाज़ इस स्ट्रेट से गुज़रने लगे थे। शनिवार को दक्षिणी लेबनान पर इज़राइली हमलों में दो बच्चों समेत कम से कम 16 लोग मारे गए। ये हमले सीज़फ़ायर समझौते की रिपोर्ट के कुछ घंटों बाद हुए। चल रही लड़ाई से मिडिल ईस्ट में युद्ध खत्म करने के लिए US और ईरान के बीच अंतरिम समझौते पर खतरा है।

जंतर मंतर पर CJP का विरोध प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर छात्रों का हल्लाबोल

शेयर करना
Exit mobile version