आगरा : शहर में एक पालतू तोते के गायब होने और फिर सुरक्षित वापस लौटने की कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। परिवार के चहेते तोते माऊ के 6 दिन बाद वापस मिलने से मालिक और परिवार के लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई।

13 जुलाई से लापता था

जानकारी के मुताबिक, आगरा के शास्त्रीपुरम इलाके में रहने वाले एक परिवार का पालतू तोता माऊ 13 जुलाई से लापता था। माऊ के अचानक गायब होने के बाद परिवार काफी परेशान हो गया था और उसकी तलाश में शहरभर में अभियान चलाया गया। परिवार ने माऊ को खोजने के लिए जगह-जगह बड़े-बड़े होर्डिंग भी लगाए थे, ताकि किसी को उसके बारे में जानकारी मिल सके।

परिवार की लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार माऊ सुरक्षित मिल गया। शास्त्रीपुरम के ही एक परिवार ने माऊ को सुरक्षित अपने पास रखा था और उसकी पहचान होने के बाद उसे उसके असली मालिक को वापस सौंप दिया।

लौटाने वाले को दिया 50 हजार रुपये का इनाम

अपने पालतू तोते के वापस मिलने पर मालिक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने माऊ को सुरक्षित लौटाने वाले परिवार का आभार जताते हुए उन्हें 50 हजार रुपये का इनाम दिया। माऊ के वापस आने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। परिवार के सदस्यों के लिए माऊ सिर्फ एक पालतू पक्षी नहीं बल्कि घर का सदस्य जैसा है। इस घटना ने एक बार फिर इंसान और पालतू जानवरों के बीच लगाव को दिखाया है।

Delhi Traffic Update: संसद के चलते बढ़ेगी परेशानी? बंद रहेंगे ये रास्ते, जानें Alternative Route

शेयर करना
Exit mobile version