बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ का शानदार टीजर सामनें आ गया है। इसमें आलिया भट्ट और बॉबी देओल का बाप-बेटी का मजबूत रिश्ता देखने को मिल रहा है। आलिया अपने एक्शन अवतार से फैंस का दिल जीत रही हैं, वहीं बॉबी देओल उन्हें इसके लिए ट्रेनिंग देते दिख रहे हैं। यशराज फिल्म्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर 1 मिनट 55 सेकंड लंबा टीजर रिलीज किया है।

बड़े पर्दे पर हमेशा प्यार और मोहब्बत बिखेरने वाली आलिया भट्ट, अल्फा में एक अलग और नए लुक में दिखेंगी। उनके फैंस इस फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद से ही इसके लिए एक्साइटेड थे और अब इसका दमदार टीजर देखकर फैंस और भी एक्साइटेड हो गए हैं। ‘एनिमल’ में धमाल मचाने के बाद, बॉबी देओल अब स्पाई यूनिवर्स में धमाल मचाते नजर आएंगे। इसमें आलिया उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए कुछ कमाल के एक्शन सीन से फैंस को सरप्राइज कर रही हैं।

आलिया को बॉबी देओल ने दी ट्रेनिंग

टीजर की शुरुआत में बॉबी देओल और आलिया भट्ट एक होटल में बैठे नजर आते हैं। आलिया फिल्म में अल्फा नाम का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं। उन्हें बचपन से ही ‘अल्फा’ नाम के एक सीक्रेट प्रोग्राम के बारे में पता चलता है और इसके लिए बॉबी उन्हें कड़ी और कड़ी ट्रेनिंग देते हैं।

जानें क्या है कहानी

कहानी आलिया के कैरेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है। जब अल्फा 18 साल का होता है, तो बॉबी उसे गिफ्ट में एक एड्रेस कार्ड देता है। जिसमें 34th फ्लोर और फ्लैट नंबर 3418 लिखा होता है। आलिया उससे पूछती है कि वहा करना क्या है? फिर वही बॉबी कहते हैं वहीं जिसकी मैंने तुझे ट्रेनिंग दी है। इसके बाद आलिया निकल पड़ती है अपने पहले मिशन पर। 34वीं मंजिल पर, वह अपने दुश्मनों से लड़ते हुए भयंकर हिंसा में शामिल हो जाती है। एक्ट्रेस कभी चाकू से वार करती है तो कभी दुश्मन के सिर में गोली उतार देती है।

‘अल्फा’ कब रिलीज होगी?

बता दें कि अल्फा यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म है। इसमें आलिया और बॉबी देओल के साथ शरवरी वाघ और अनिल कपूर जैसे एक्टर भी होंगे। शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी।

"राम भक्तों पर गोली..." राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर मंत्री Jaiveer Singh का अखिलेश पर पलटवार

शेयर करना
Exit mobile version