नई दिल्ली : अमेरिका ने ईरान पर नए एयरस्ट्राइक किए है । इसके बाद गुरुवार तड़के कुवैत, बहरीन और कतर में मिसाइल अलर्ट सायरन बजाए गए, जिसमें ईरानी हमले की चेतावनी दी गई। हालांकि, तीनों देशों में अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है।
तेल बाजारों में भी हलचल देखी जा रही
बता दे कि इससे पहले बुधवार को अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था और जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने बहरीन और कुवैत पर मिसाइलें दागी थीं। कुवैती सेना ने कहा है कि वह ईरान से आने वाले ड्रोन और मिसाइलों को नष्ट कर रही है। पश्चिम एशिया में शुरू हुए इस नए तनाव के कारण शेयर और तेल बाजारों में भी हलचल देखी जा रही है।
कई जगहों पर हुए हमले
ईरान के सरकारी मीडिया ने बुशहर, चाबहार, कोणार्क, बंदर अब्बास और सिरिक समेत कई जगहों पर धमाकों की पुष्टि की है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि वह ईरान के पावर प्लांट और डीसेलिनेशन प्लांट पर हमला करेंगे। उन्होंने खार्ग आइलैंड पर कब्ज़ा करने की धमकी भी दोहराई।
वही मंगलवार को ईरान ने होर्मुज में तीन टैंकरों पर हमला किया था। इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर हमला किया और फिर ईरान ने जवाबी कार्रवाई में मिसाइलें और ड्रोन दागे। हमले के बाद ट्रंप ने कहा कि यह कल ईरान द्वारा जहाजों पर की गई बमबारी का बदला था। अगर ऐसा दोबारा हुआ तो हालात और खराब होंगे।
ट्रंप ने कहा- समझौता खत्म हो गया है
बुधवार को ट्रंप ने कहा कि युद्ध रोकने के लिए अंतरिम समझौता खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि वे बात कर सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वे अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। ट्रंप के इस बयान के तुरंत बाद तेल की कीमतें बढ़ गईं। ईरान के डिप्टी विदेश मंत्री काज़म ग़रीबाबादी ने जवाब देते हुए कहा कि ट्रंप की बातें ताकत की निशानी नहीं हैं, बल्कि ईरान के प्रति अमेरिकी पॉलिसी की नाकामी को मानना है।



