Desk : भारतीय वायुसेना (IAF) में लगभग 22 वर्षों तक अपनी शानदार सेवाएं देने वाले पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्थमान अब अपने करियर का एक नया और रोमांचक अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। साल 2019 की भारत-पाकिस्तान हवाई लड़ाई के दौरान अपनी असाधारण बहादुरी और जांबाजी के लिए देश-विदेश में चर्चित हुए वर्थमान अब एक कमर्शियल पायलट के तौर पर नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने रीजनल एयरलाइन ‘FLY91’ का दामन थाम लिया है और वर्तमान में वह ATR 72-600 पैसेंजर एयरक्राफ्ट को उड़ाने के लिए जरूरी ट्रेनिंग और रेगुलेटरी क्लीयरेंस प्राप्त कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश की सेवा करने के बाद अब अभिनंदन वर्थमान नागरिक उड्डयन (सिविल एविएशन) क्षेत्र में अपनी कला का जौहर दिखाएंगे। क्षेत्रीय विमानन कंपनी FLY91 के साथ जुड़ने के बाद वह जल्द ही कमर्शियल उड़ानों का संचालन करते नजर आएंगे। इसके लिए उनकी ट्रेनिंग प्रक्रिया तेजी से चल रही है और सभी आवश्यक विधिक व तकनीकी मंजूरियां मिलने के बाद वे यात्रियों को लेकर आसमान में उड़ान भरेंगे। उनके इस कदम से एविएशन सेक्टर और उनके प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह का माहौल है।

गौरलतब है कि ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्थमान ने अपनी वीरता और सूझबूझ से देश का मान बढ़ाया था। वायुसेना से जुड़े रहने के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। अब कमर्शियल एविएशन में उनकी एंट्री को एक बड़ा कदम माना जा रहा है। रीजनल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने वाली एयरलाइन FLY91 के साथ उनका जुड़ना कंपनी के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे यात्रियों को उनके अनुभव और कौशल का लाभ मिलेगा।

03 सितम्बर की 25 बड़ी खबरें |Top 25 News | UP News | Today Hindi News | CM Yogi | Akhilesh |Politics

शेयर करना
Exit mobile version