उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से ग्रामीण युवाओं के लिए एक बेहद प्रेरणादायक और सकारात्मक खबर सामने आई है। अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित ‘अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर’ ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। सेंटर में युवाओं को निःशुल्क डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर और अन्य तकनीकी कोर्स का प्रशिक्षण देकर उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।

गुरुग्राम की कंपनी में हुआ शानदार चयन:
इसी कड़ी में अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के 7 प्रशिक्षार्थियों का चयन हरियाणा के गुरुग्राम स्थित प्रतिष्ठित कंपनी ‘धूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड’ (Dhoot Transmission Pvt. Ltd.) में एसोसिएट/ऑपरेटर के पद पर हुआ है। चयनित सभी युवाओं को 26 कार्य दिवसों के आधार पर ₹20,702 (CTC) प्रतिमाह का आकर्षक वेतन प्राप्त होगा।
ऑफर लेटर पाकर खिले युवाओं के चेहरे
चयनित प्रशिक्षार्थियों को अदाणी फाउंडेशन की तरफ से ऊषा मिश्रा तथा अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से सुमित वाजपेयी ने औपचारिक रूप से ऑफर लेटर प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कौशल विकास आज के समय में युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है, और अदाणी फाउंडेशन इसी उद्देश्य के साथ निरंतर प्रयासरत है।
अभिभावकों ने की पहल की सराहना
कार्यक्रम में चयनित प्रशिक्षार्थियों के अभिभावक—सुरेश कुमार गुप्ता (ग्राम नौडीहा लालपुर), जयलाल (ग्राम ममरी), सूर्य कुमार सोनी (ग्राम देवपुरा), मुन्नालाल (ग्राम रामपुर-33) तथा गोविंद (ग्राम मटिहानी)—सहित सीएसआर (CSR) टीम के सदस्य अभय, प्रवीण, मनीषा, सना राय और सपना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अभिभावकों ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला रहे हैं।













