New Delhi : दिग्गज टेक कंपनी मेटा के मुख्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम शुक्रवार शाम अचानक तकनीकी आउटेज (सर्वर डाउन) का शिकार हो गए। भारत समेत दुनिया भर के लाखों यूजर्स को इन दोनों लोकप्रिय ऐप्स को एक्सेस करने और इस्तेमाल करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर बाद शुरू हुई यह तकनीकी समस्या शाम होते-होते पूरी तरह बढ़ गई, जिससे सोशल मीडिया पर एक तरह का ‘ब्लैकआउट’ नजर आ रहा है।

अकाउंट्स अपने आप हो रहे लॉग-आउट, नहीं रिफ्रेश हो रही फीड
यूजर्स के मुताबिक, सबसे बड़ी समस्या यह आ रही है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स अपने आप लॉग-आउट हो जा रहे हैं। जब यूजर्स दोबारा लॉगइन करने की कोशिश कर रहे हैं, तो एरर मैसेज आ रहा है। इसके अलावा, इंस्टाग्राम पर फीड रिफ्रेश नहीं हो पा रही है, जिससे यूजर्स को नया कंटेंट, रील्स या स्टोरीज देखने को नहीं मिल रही हैं। कई लोगों ने शिकायत की है कि वे ऐप्स के जरिए किसी को मैसेज भी नहीं भेज पा रहे हैं।

एक्स पर शिकायतों की आई बाढ़
फेसबुक और इंस्टाग्राम के ठप होने के तुरंत बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ पर #FacebookDown और #InstagramDown ट्रेंड करने लगा है। दुनिया भर के निराश यूजर्स एक्स पर अपने स्क्रीनशॉट शेयर कर मीम्स और शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। हालांकि, ये दोनों ही प्लेटफॉर्म मेटा कंपनी के हैं, लेकिन अभी तक मेटा या मार्क जुकरबर्ग की ओर से इस तकनीकी खराबी की वजह और इसे ठीक करने की समय-सीमा को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

'अगर यूपी में भी बेईमानी हुई तो...' 27 के चुनाव को लेकर ये क्या बोले गए Akhilesh Yadav?

शेयर करना
Exit mobile version