BAT-BMS : अचानक चलते-चलते बंद हो रहे ई-रिक्शे ! चीनी ऐप से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामलापिछले एक-दो दिन से सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक चीनी ऐप की मदद से सड़क चलते इलेक्ट्रिक रिक्शा को बंद किया जा रहा है। इस वीडियो में कोई कार में तो कोई बाइक पर बैठे-बैठे एक ऐप में क्लिक कर इलेक्ट्रिक रिक्शा को बंद कर रहा है। यह सड़क सुरक्षा पर तो बहस खड़ी की ही है, साथ ही यह सवाल भी पूछा जा रहा है कि किसी ऐप से सड़क पर चलते रिक्शा को कैसे बंद किया जा सकता है। आज हम आपके लिए इसके तकनीकी पहलू लेकर आए हैं कि कैसे एक ऐप से इलेक्ट्रिक रिक्शा की बैटरी को बंद किया जा रहा है।
जाने आखिर कैसे काम करता है ये चीनी ऐप ?
BAT-BMS एक बैटरी मैनेजमेंट ऐप है जिसे शेन्ज़ेन ग्रीनर्जी टेक्नोलॉजी, एक चीनी कंपनी ने बनाया है। इसे ब्लूटूथ-इनेबल्ड लिथियम बैटरी को मॉनिटर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह ऐप बैटरी चार्ज लेवल, वोल्टेज, करंट, टेम्परेचर, साइकिल काउंट और हर सेल के स्टेटस जैसी कई जानकारी दिखाता है। यह ब्लूटूथ लो एनर्जी (BLE) से कनेक्ट होता है और लगभग 15 मीटर की रेंज में काम कर सकता है। इसे मुख्य रूप से सोलर, मरीन और ऑफ-ग्रिड बैटरी सिस्टम के लिए डिज़ाइन किया गया था।
कैसे इस ऐप से ई-रिक्शा बंद होते हैं?
बता दे कि भारत की सड़कों पर चलने वाले कई ई-रिक्शा चीन में बनी BMS बैटरी इस्तेमाल करते हैं, जो कि ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं। अगर बैटरी कॉन्फ़िगर नहीं होती है और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी डिफ़ॉल्ट रूप से बंद रहती है। इसीलिए इस बैटरी का इस्तेमाल आमतौर पर अनसिक्योर्ड ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ किया जाता है। इसका मतलब साफ है कि रेंज में कोई भी ब्लूटूथ के ज़रिए बैटरी कनेक्ट करके इसे चालू और बंद कर सकता है। एक बार जब फ़ोन बैटरी से कनेक्ट हो जाता है, तो ऐप बैटरी के आउटपुट को ब्लॉक कर सकता है, जिससे ई-रिक्शा का मोटर बंद हो जाता है और इंटरस्टेट बंद हो जाता है।
क्या हर रिक्शा को बंद किया जा सकता है ?
यह ऐप हर ई-रिक्शा पर काम नहीं करता है। इसे सिर्फ़ उन बैटरी से कनेक्ट किया जा सकता है जिनमें कम्पैटिबल ब्लूटूथ सिस्टम हो और कनेक्टिविटी ऑप्शन ऑन हो। यह ऐप लेड-एसिड बैटरी के साथ काम नहीं करता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लेड-एसी इससे बैटरी से चलने वाले ई-रिक्शा को स्टार्ट या रोका नहीं जा सकता।



